You are here
Home > देश > कांग्रेस से निष्कासित बरखा शुक्ला भाजपा में शामिल

कांग्रेस से निष्कासित बरखा शुक्ला भाजपा में शामिल

नई दिल्ली । कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित की गयीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह आज भाजपा में शामिल हो गयीं। पार्टी मुख्यालय में दिल्ली भाजपा नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए होने वाले मतदान में जब 24 घंटे से भी कम समय बचा है ऐसे में बरखा ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद चल रहा है जबकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जब हमने तीन तलाक का मुद्दा उठाया था तो कांग्रेस ने हमें यह कह कर चुप करा दिया था कि यह हमारी पार्टी लाइन नहीं है। बरखा ने कहा कि मैं भाजपा में कोई पद लेने नहीं बल्कि काम करने आयी हूँ और जो भी काम मुझे दिया जायेगा उसे पूरी लगन से करूंगी।

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top