You are here
Home > देश > सांसद जोशी अफीम पॉलिसी पर चर्चा के लिए मिले मंत्री अनुराग ठाकुर से

सांसद जोशी अफीम पॉलिसी पर चर्चा के लिए मिले मंत्री अनुराग ठाकुर से

#Opium #Policy #CPJoshi

अफीम किसानों के पक्ष में रखी अपनी बात

नई दिल्ली/चित्तौड़गढ़ । आगामी अफ़ीम पॉलिसी में किसान हितों का ध्यान रखने के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर अफीम किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी।

सांसद सी.पी.जोशी ने इस अवसर पर कहा कि अफीम किसानों के लिये इस सरकार के द्वारा ऐतिहासिक सौगाते प्रदान की है तथा विभिन्न नियमों में परिवर्तन करके किसानों के अनुकुल बनाया है। वर्तमान में अफीम किसानों से संबंधित कुछ समस्याऐं हैं जिनका समाधान आवश्यक है।

आगामी नीति के तहत या तो मार्फीन के मानकों को कम किया जाये या औसत के आधार पर नये लाईसेंस दिये जाये जिससे किसानों को हो रही चिन्ता दुर हो सके।

वर्ष 2009 के बाद वाले अफीम लाईसेंस (पुराने) में मार्फिन 9 प्रतिशत के बजाय 6 प्रतिशत कर लाईसेंस जारी किये जाये। विभिन्न कारणों से अब तक कटे हुये पट्टों को नीति में शिथिलता देते हुये किसानों को राहत प्रदान की जाये। अफीम फसल का मूल्य बढ़ाया जाये। अफीम फसल बुवाई के 40 दिनों के अन्दर गिरदावरी कार्य पूर्ण कर लिया जाये। अफीम लाईसेंस में नाम, उपनाम, पिता/पति के नाम, गाँव इत्यादि में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया का सरली करण किया जाये। अफीम तौल केन्द्र पर ही अफीम जाँच का अंतिम परिणाम प्राप्त हो सके ऐसी प्रक्रिया अपनाई जाये। आगामी माह सितम्बर-2019 के अन्तिम सप्ताह तक अफीम किसानों को लाईसेंस प्रदान कर दिये जाये। नये अफीम कारखाने की क्षमता को बढाया जाये। अफीम लाईसेंस धारी की मृत्यु के पश्चात पुत्रवधु या पौत्र के नाम से अफीम नामांतरण को प्रारंभ किया जाये। मुखिया के घर किये जाने वाले अफीम के कच्चे तौल को पूर्णतया बन्द किया जाये। अफीम लाईसेंस स्वीकृत होने के पश्चात अफीम लाईसेंस शुल्क जमा नही करनें, पानी नही होने के कारण बुवाई न कर सकने के कारण या अन्य किसी कारणवश कटे अफीम लाईसेंस को बहाल किया जाये। इस अवसर पर सांसद दुष्यंतसिंह, सुभाष बहेड़िया, सुधीर गुप्ता भी साथ थे ।

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top