
चित्तौडगढ । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेंती स्थित सांसद कार्यालय के बाहर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद के नेतृत्त्व में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गयी वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ,भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता श्रवण सिंह राव, एम् डी शेख, गौरव त्यागी, अशोक पारलिया, भूपेंद्र सिंह भाटी, राजमल सुखवाल, विक्रांत सिंह, विनीत तिवारी, छोटू माली, रमेश सुथार, महेंद्र जोशी, राजवीर प्रताप, महिपाल सिंह, कमल गुर्जर, चंचल जैन, आशीष मेनारिया, प्रेम सिंह, रितेश कुमावत, प्रिंस आहूजा, कैलाश वैष्णव, गौरव चेचाणी, रौनक, परस धाकड़, अमन दाधीच, कैलाश शिवपुरी आदि कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।