You are here
Home > देश > लोकसन्त आचार्यश्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. का देवलोकगमन

लोकसन्त आचार्यश्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. का देवलोकगमन

अंतिम संस्कार आज भाण्डवपुर तीर्थ (राजस्थान) में

रतलाम । लोकसन्त जैनाचार्य श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. (81) का 16 अपै्रल की मध्य रात्रि भाण्डवपुर जैन तीर्थ (राज.) में देवलोकगमन हो गया। आप पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। देवलोकगमन का समाचार मिलते ही देशभर के श्रीसंघों में शोक की लहर फैल गई। अंतिम संस्कार 18 अपै्रल को प्रातः 10.00 बजे भाण्डवपुर तीर्थ (जालौर, राज.) में होगा।

अ.भा. श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय जनकल्याण मंत्री सुशील छाजेड़ ने बताया कि लोकसन्तश्री के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही अ.भा. त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ के राष्ट्रीय परामर्शदाता राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने भाण्डवपुर पहुॅचकर लोकसन्तश्री अंतिम दर्शन किए। रतलाम सहित देशभर के श्रीसंघों के सदस्यों का भी भाण्डवपुर तीर्थ पहुॅचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

काश्यप ने लोकसन्तश्री के देवलोकगमन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्यश्री का चिंतन विशिष्ठ था। जिसके माध्यम से उन्होंने जनसन्त के रूप में समग्र मानव समाज को एक नई दिशा दी। उनके सदुपदेश से देशभर के विभिन्न शहरों नगरों में संचालित जनकल्याण के कार्यों ने उन्हें वास्तविक रूप से लोकसन्त बनाया। ऐसे युगपुरूष, विरल व्यक्तित्व, मार्गदृष्टा का देवलोकगमन समुचे मानव समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

छाजेड़ ने बताया कि लोकसन्तश्री का अंतिम चातुर्मास वर्ष 2016 में चेतन्य काश्यप परिवार द्वारा नवोदित तीर्थ जयन्तसेन धाम में आयोजित किया गया था। ऐतिहासिक चातुर्मास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की स्मृति आज भी रतलाम के सर्व समाज के मानस पटल पर अंकित है। रतलाम श्रीसंघ में लोकसन्तश्री के देवलोकगमन से शोक स्वरूप समाजजनों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे तथा श्रद्धांजलि देने हेतु भाण्डवपुर तीर्थ रवाना हुए।

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top