
मंदसौर, 16 August। क्षेत्र में बारिश की खेंच व इल्ली के प्रकोप से किसान काफी परेशान हो गया है। लॉकडाउन में पहले से परेशान किसानों पर परेशानियां समाप्त होने का नाम ही नही ले रही है।
कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल बोराना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, आदि ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर खेतो में जाकर फसल को देखा व किसानों से चर्चा की।
कनघट्टी में किसान रोहित शर्मा ने बताया कि इस समय फसलों को पानी की सख्त आवश्यकता है, फसलों पर इल्ली के प्रकोप से पौधे की ग्रोथ जो बढ़ना चाहिए वह नही बढ़ रही है। इस कारण उत्पादन भी आशा अनुरूप नही होगा और लागत मूल्य भी नही मिलेगा। किसानों यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथजी की सरकार में अतिवृष्टि से सौ प्रतिशत फसल नुकसानी का मुआवजा भी कई किसानों के खातों में अभी तक जमा नही हुवा है। कांग्रेस नेताओं ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिलेगा।
Last year ka crop insurance bhi Tak nahi Mila he sir ji.