
प्रतापगढ़ । आज दिनांक 4.8.2017 को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ एवं अधिनस्थ कम्पुटर कर्मचारी संघ तथा पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों तथा सदस्यगण द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेश गिरी गोस्वामी एवं कम्प्युटर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सरोवा तथा पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिलखुश पटेल के नेतृत्व में अधिनस्थ कर्मचारी संघों की मूलभूत मांग ग्रेड-पे 3600 तथा राज्य सरकार द्वारा रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धि के विरोध में मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन द्वारा प्रदेश भर में दिनांक 8.8.2017 से दिनांक 11.08.2017 तक सांकेतिक अवकाश प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री के नाम जरिये जिला कलक्टर, प्रतापगढ़ के माध्यम से प्रस्तुत किया गया इसी संबंध में कम्प्युटर कर्मचारी संघ की ओर से वार्षिक वेतन वृद्धि के विरोध में जिले के समस्त सूचना सहायक कर्मचारियों द्वारा भी दिनांक 8.8.2017 से 9.8.2017 को (दो दिवस) का सामुहिक अवकाश प्रार्थना पत्र ज्ञापित किया गया। सामुहिक अवकाश ज्ञापन प्रस्तुत करते समय जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त मंत्रालयिक कर्मचारीगण द्वारा अपने-अपने विभाग से स्वीकृत सामुहिक अवकाश प्रार्थना पत्रों की छाया प्रतियां भी ज्ञापन के साथ प्रस्तुत की गई।