
सांसद प्रवास योजना में सांसद पहुंचे सिरोही
सिरोही/चित्तौड़गढ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्त्व में केंद्र एवं राजस्थान सरकार देश एवं राज्य में विकास एवं सुदृढ भविष्य के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय कर रही हैं एवं सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओ को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाये उक्त विचार चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने सांसद प्रवास योजना के तहत सिरोही – जालौर लोकसभा क्षेत्र के सिरोही जिले के प्रवास के दौरान रखे।
सांसद जोशी ने रविवार को सिरोही प्रवास के दौरान सिरोही विधानसभा क्षेत्र के सम्मलेन में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा की सरकार ने पुरे देश में समान कर व्यवस्था के लिए वस्तु एवं सेवा कर विधेयक (जीएसटी) पास किया ,यह व्यवस्था आने वाले समय में सभी के लिए लाभदायक होगी। इसी प्रकार आजादी के बाद पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया।
सांसद जोशी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के नये अभियान डिजिटल लेनदेन के लिए भीम एप्प को लेकर युवा मोर्चा से विशेष अभियान चलाने का भी आग्रह किया, इसके साथ ही पहली बार पुरे देश में स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान का विशेष रूप से उल्लेख किया।
सांसद जोशी ने इस अवसर पर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओ को बधाई दी एवं आने वाले दिनों में बुथ एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजन करने के लिए कहा।
इस कार्यक्रम में सिरोही के विधायक समाराम गरासिया,प्रधान प्रज्ञा कुंवर,भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, उपाध्यक्ष अषोक पुराहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा गहलोत, एस.सी.मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाष मेघवाल, जिला प्रभारी नरेन्द्र कछुआ, भाजपा जिला महामंत्री दिनेष पिण्डल, कालुराम जणवा, मदन सिंह देवड़ाएस.टी.मोर्चा जिलाध्यक्ष धन्नालाल मीणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दलपत सिंह, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, माउण्ट आबु नगर अध्यक्ष, नरपत चारण, आबुरोड षहर प्रेम सिंह लोढी आबुरोड ग्रामीण आनन्द माली, उपाध्यक्ष अजय बाला, दिनेष रावल, शेलेष चौधरी, महिपाल सिंह चारण,, युवामोर्चा महामंत्री षेलेष अवस्थी, मिडिया प्रवक्ता रोहित खत्री व मनीष पुरोहित, प्रकाष राज रावल, एवं मण्डल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारी एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।