You are here
Home > खेल > गप्टिल ने रोहित, ‍सचिन और विव को पीछे छोड़ा, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

गप्टिल ने रोहित, ‍सचिन और विव को पीछे छोड़ा, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

मल्टीमीडिया डेस्क। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को हैमिल्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वन-डे में कीर्तिमानों की झड़ी लगाते हुए इतिहास रच दिया। गप्टिल ने 180 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से जीत दिलाकर सीरीज में 2-2 की बराबरी दिलाई।

गप्टिल ने इस पारी के दौरान विवियन रिचर्ड्‍स, सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय वन-डे में तीसरी बार 180 या उससे ज्यादा की पारी खेली। वे इसी के साथ इस मामले में रिचर्ड्‍स, तेंडुलकर और रोहित को पीछे छोड़कर सबसे आगे निकल गए। रिचर्ड्‍स, तेंडुलकर और रोहित के नाम दो बार वन-डे में 180 या ज्यादा की पारी खेलने का कीर्तिमान दर्ज है। गप्टिल के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज वन-डे में 150 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाया है।

यह भी पढ़ें : 3843 अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैचों में पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

गप्टिल की तीन 180 या ज्यादा रनों की पारियां : गप्टिल ने 2 जून 2013 को साउथम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 189 रन बनाए थे। उन्होंने 21 मार्च 2015 को वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रनों की नाबाद पारी खेली। अब गप्टिल ने 1 मार्च 2017 को हैमिल्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 180 रन बनाए।

वॉर्नर का खुलासा, इस बल्लेबाज ने भारतीय टीम को चौंकाया

तीनों बार नाबाद: गप्टिल की इन तीन बड़ी पारियों की एक खासियत यह रही कि वे तीनों बार नाबाद रहे।

अपने देश की तरफ से तीनों बड़े स्कोर गप्टिल के नाम: न्यूजीलैंड की तरफ से वन-डे में तीनों बड़े स्कोर का रिकॉर्ड गप्टिल के नाम दर्ज है। उन्होंने 237 नाबाद, 189 नाबाद और 180 नाबाद रन बनाए। किसी अन्य पूर्णकालिक टेस्ट खेलने वाले देश में किसी एक बल्लेबाज के नाम यह कारनामा दर्ज नहीं है। वैसे विवियन रिचर्ड्‍स, रोहित शर्मा और तमीम इकबाल के नाम पर अपने देश की तरफ से दो बड़े स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर : गप्टिल ने 180 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से जीत दिलाई। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (185 नाबाद वि. बांग्लादेश 2011), भारत के महेंद्रसिंह धोनी (183 नाबाद वि. श्रीलंका 2015) और विराट कोहली (183 वि. पाकिस्तान 2012) उनसे आगे है।

Sharing is caring!

Similar Articles

Leave a Reply

Top